इराक़ी प्रधान मंत्री हैदर अलएबादी ने कहा है कि सभी इराक़ी अगर एकजुट हो जाएं तो आईएसआईएल के ख़िलाफ़ उन्हें सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।
हैदर अलएबादी ने इराक़ के सलाहुद्दीन प्रांत के राज्यपाल और इसकी प्रान्तीय परिषद के सदस्यों से बात-चीत में क्षेत्र की मौजूदा स्थिति विशेष तौर पर आईएसआईएल के क़ब्ज़े वाले क्षेत्रों में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि क़बायली लोग और स्वयंसेवी बल की मदद व सहयोग से इराक़ी सेना न सिर्फ़ यह कि इस प्रांत से बल्कि पूरे इराक़ से सभी आतंकवादियों को निकाल बाहर करने की क्षमता रखती है।
हैदर अलएबादी ने कहा कि आईएसआईएल के आतंकियों से निपटने वालों को सरकार हर प्रकार का सहयोग देगी। उन्होंने कहा कि अगर देश में सारे इराक़ी एकजुट होकर शांति स्थापित करने की कोशिश करें तो आईएसआईएल के ख़िलाफ़ कामयाबी कोई बड़ी बात नहीं है।
8 अक्टूबर 2014 - 18:47
समाचार कोड: 643084
इराक़ी प्रधान मंत्री हैदर अलएबादी ने कहा है कि सभी इराक़ी अगर एकजुट हो जाएं तो आईएसआईएल के ख़िलाफ़ उन्हें सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।